हों गमों के या खुशी के, अश्क तो बस अश्क हैं,
सच था आंखों में नमी होगी तेरे जाने के बाद।
कौन कहता है तेरे बिन ये जहां लुट जाएगा,
ये फ़लक होगा, ज़मीं होगी तेरे जाने के बाद।
सोचा ना था इतनी खुशी होगी तेरे जाने के बाद,
ज़िंदगी फिर ज़िन्दगी होगी तेरे जाने के बाद,
दिल से आती वो सद़ा भी अब कहीं खामोश है,
जो बताती थी, कमी होगी तेरे जाने के बाद।